हिंदी शायरी | प्यार, दर्द, बेवफ़ाई, स्वाभिमान, मोहब्बत और रिश्तों की बेहतरीन शायरियाँ

1. बदलते चेहरों की बेवफ़ाई | सच्ची मोहब्बत की दर्दभरी शायरी

हम उसकी गलियों में भटकते रहे वो हमारी तलाश का तमाशा देखती रही हम दिल से मोहब्बत निभाते रहे वो हर मोड़ पर चेहरा बदलती रही

2. बदलती नियत और झूठे रिश्तों की शायरी | सादगी खोने का दर्द

बातों में मिलावट मुझे पसंद नहीं है पहले वाली नजाकत अब तेरे ढंग नहीं है लफ्ज तो वही है मगर नियत बदल गई अब तेरी बातों में वो सादगी नहीं है

3. हक़, इंसाफ़ और स्वाभिमान की दमदार शायरी

एक एक तकलीफ का हिसाब जरूर होगा हर अन्याय का जवाब जरूर होगा अब खामोशी नहीं हक की आवाज उठेगी फैसला भी होगा और इंसाफ भी ज़रूर होगा

4. स्वाभिमान और सम्मान की ऐटिट्यूड शायरी | वक़्त का आईना

मेरे स्वाभिमान को मिटाने का ख्वाब लेकर आए थे अपनी औकात से बढ़कर हिसाब करने आए थे वक्त ने वही आईना दिखा दिया उन्हें जो मेरे सम्मान को  रौंदने का इरादा लेकर आए थे

5. बेवफ़ा की वापसी पर दर्दभरी शायरी | अधूरी मोहब्बत का सच

वो बेवफा फिर आज हमदर्दी जताने आई थी शायद अपने दिए जख्मों पर मरहम लगाने आई थी जिसने मेरी वफ़ा को हर मोड़ पर ठुकरा दिया आज वही मेरी तन्हाईयां का हाल पूछने आई थी

6. बेवफ़ाई का सबसे बड़ा हुनर | दिल तोड़ने वालों पर शायरी

जख्म देकर मरहम लगाना कोई तुमसे सीख ले दिल तोड़ कर मुस्कुराना कोई तुमसे सीख ले दर्द तुमने दिया और हमदर्द भी बन बैठे ये हुनर ए बेवफाई कोई तुमसे सीख ले

7. मतलबी लोगों और फरेबी रिश्तों की शायरी

कुछ लोग जिंदगी में जहर घोल जाते हैं लफ्जों में शहद सा असर छोड़ जाते हैं चेहरे पर अपनापन दिल में फरेब पलता है ऐसे लोग मुस्कुरा कर गहरे जख्म छोड़ जाते हैं

8. मुस्कान के पीछे छुपे दर्द की शायरी | ख़ामोशी का सफ़र

ऐसा अपना नसीब है मुस्कुराना पड़ता है हर मुस्कान से पहले गमों का हिसाब चुकाना पड़ता लोग समझते हैं जिंदगी बड़ी आसानी से गुजर रही है हर दर्द को खामोशी से छुपाना पड़ता है

9. सच्ची मोहब्बत और उम्रभर साथ निभाने की शायरी

तुम्हें हमसफ़र बनाना मेरी चाहत और फैसला है ये रिश्ता आखिरी सांस तक निभाने का वादा है अब वक्त चाहे जितनी साजिशें लिख दे मुकद्दर में तेरा साथ मेरी जिद है और मेरी जिद कभी हारती नहीं है

10. रूठना-मनाना और सच्चे प्यार की खूबसूरत शायरी

वो लड़ाइयां भी करती है और प्यार भी करती है मेरी हर खामोशी पर अपना अधिकार भी करती है नाराज होकर कितनी दूर चली जाए मगर लौटकर सबसे पहले मेरा इंतजार भी करती है

11. टूटी उम्मीदों और बेवफ़ाई का दर्द | इमोशनल शायरी

अब आंसुओं की धार कहां रुकती है उस बेवफा से कोई उम्मीद कहां रहती है जिसे हर वादा खामोशी से तोड़ दिया उसके लौट कर आने की आरजू कहां रहती है

12. मोहब्बत में नखरे और दिल की फ़रियाद | रोमांटिक शायरी

इतने नखरे ना दिखाया करो यूं हर पल ना आजमाया करो मेरी चाहते कोई खेल नहीं है इसे यूं ना आजमाया करो दिल से तुम्हें अपना मान बैठे हैं मेरी जज्बातों को थोड़ा ख्याल में लाया करो

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने